Posts

Showing posts with the label उम्मीद

लाल नीली बत्ती

Image
लाल   नीली   बत्ती भीड़ बहुत थी ,   और लंबी कतार थी ..   उस जाम में देखा ,   कुछ मची हाहाकार थी ..   वो चिल्ला रहा था ,   गला रूंधा हुआ सा था ..   उसकी आवाज़ से हर शख़्स ,   वाकिफ़ भी था ..   हर किसी को जल्दी थी ,   अपनी मंज़िल को पाने की ,   दफ़्तर से निकले जो थे ...   हर किसी को निकलना था ,   आगे इक दूजे से ,   गर्मी में   रुके जो थे ...   पर उसकी मंज़िल कुछ और थी ,   वो अब भी चिल्ला रहा था ,   उसे रास्ता तलाशना था ..   रफ़्तार की पाबंदी ना थी उसे ,   हर क़ानून तोड़ने की ,   इजाज़त भी थी उसे ..   पर फिर भी , बेबस सा ,   फँसा था उस भीड़ में ..   खुल जाएगा ये रास्ता ,   बस इतनी सी उम्मीद में ..   निगाहें ज़मीं थी , रंगीन बत्तियों पें ..   वो अकेला लाल नीला था ,   पीली बत्तियों में .....

People also liked these poems..

Kashmkash - Song - कशमकश

Parindey

Nanhi zubaan ki shikayat - नन्ही ज़ुबान की शिकायत